फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: 15 फिल्मी सितारे और 25 ड्रग पेडलर पर कार्रवाई करने को तैयार एनसीबी, बड़े कनेक्शन का होगा खुलासा

Fri, 11 Sep 2020 09:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। बीते दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया। रिया की यह गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के लेनदेन और इस्तेमाल करने पर की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी से पूछताछ के दौरान रिया के भाई और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर और बॉलीवुड सितारों के नामों का भी खुलासा किया था। जिन पर एनसीबी कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी को रिया चक्रवर्ती- शौविक से पूछताछ और जांच के दौरान पता चला था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो बैन किए ड्रग्स का लेन-देन और इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कुछ ड्रग पेडलेर का भी खुलासा हुआ था। ऐसे में अब 15 बॉलीवुड सितारे और कुछ ड्रग पेडलर एनसीबी के निशाने पर हैं। खबर के मुताबिक इन सभी की लिस्ट बनाने में एनसीबी जुटा पड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सूत्रों की मानें तो एनसीबी की लिस्ट में 15 फिल्मी सितारों के अलावा 25 ड्रग पेडलर्स का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि रिया से पूछताछ के दौरान एनसीबी को उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पता चला है कि बॉलीवुड के ऐसे 20-25 अन्य सितारें हैं जो ड्रग्स खरीदते और इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद एनसीबी ने इन सभी 20-25 फिल्मी सितारों पर कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/manav.manglani
रिपोर्ट्स के अनुसार इन सितारों को एनसीबी ने ए, बी और सी की श्रेणी में बांटा है। जिनपर एनसीबी कार्रवाई करेगा।  अब एनसीबी द्वारा जल्द ही इन सभी सितारों को समन भेजा जाएगा, जिसके बाद जल्दी ही इन सितारों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इतना ही नहीं खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने वाले सितारों को भी एनसीबी पूछताछ के लिए समन भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वहीं आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं को शुक्रवार को विशेष कोर्ट ने खारिज कर दिया। सेशंस कोर्ट ने सिर्फ रिया और शौविक ही नहीं बल्कि इस मामले में गिरफ्तार अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की भी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है।

पढ़ें: कंगना रणौत की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, डीजीसीए ने इंडिगो से मांगा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें