कंगना रणौत
- फोटो : PTI
इंडिगो ने कहा, ''नौ सितंबर, 2020 को चंडीगढ़ से मुंबई की फ्लाइट संख्या 6E 264 में मौजूद हमारे केबिन क्रू और कैप्टन ने हर जरूरी नियमों का पालन किया। यह एलान किया गया कि फोटोग्राफी मना है, लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा का ख्याल रखें। इंडिगो ने प्रोटोकॉल के तहत इस मुद्दे को पोस्ट-फ्लाइट रिपोर्ट में दर्ज भी किया।'' एयरलाइन ने कहा कि वो यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।