फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Case: ड्रग्स मामले में बढ़ सकती हैं दीपिका पादुकोण की मुश्किलें, एनसीबी ने की पूछताछ की तैयारी

Tue, 22 Sep 2020 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
Deepika Padukone: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। इस मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच ऐसी खबर हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दीपिका पादुकोण को समन भेज सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती की नई व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया। यह चैट दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ की है। इस चैट में रिया चक्रवर्ती और करिश्मा ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। ऐसे में 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो' (एनसीबी)  ने जांच के सिलसिले में दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया और पूछताछ की है। बता दें कि चितगोपेकर क्वान टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी की कर्मचारी हैं। 





 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत की ‘टैलंट मैनेजर’ जया साहा से भी सोमवार को एनसीबी ने पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान एनसीबी को मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों की कथित भूमिकाओं की जानकारी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी को रिया चक्रवर्ती और करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट में वह दोनों कुछ लोगों के नाम के पहले अक्षर का जिक्र करते हुए बात कर रही हैं। जिसे बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के नाम के अक्षर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात की । ऐसे में इस मामले में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम जोड़ा जा रहा है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
इस चैट कि अनुसार रिया और करिश्मा बात करते हुए कह रही हैं, 'N ने K से कहा मुझे कुछ एमडी मिले हैं। J, S से कहता है सीबीडी ऑयल भेजना।' J को जया साहा माना जा रहा है वहीं एस को लेकर सारा और श्रद्धा के बीच कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं D ने K से कहा क्या आपके पास माल है? इसके जवाब में K ने कहा, 'है... लेकिन घर पर। मैं बांद्रा में हूं।' इस तरह से और भी चैट का खुलासा हुआ है। जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वहीं आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का सेवन और इस्तेमाल करने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह नौ सितंबर से भायखला जेल में हैं, इसके साथ ही आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत विशेष NDPS अदालत ने 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी है, हालांकि रिया की ओर से इसके लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी गई है, जिसपर 23 सितंबर को सुनवाई होगी।


पढ़ें: ये अभिनेत्री भी गई थी अनुराग कश्यप के घर, पायल घोष के आरोप के बाद वायरल हो रहा है तीन महीने पुराना पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें