फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर विकास सिंह का खुलासा, जानिए क्या कहा

Wed, 02 Sep 2020 07:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं पाई है। मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस से होते हुए अब सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। सीबीआई के साथ ही अन्य जांच एजेंसी भी अलग अलग मुद्दों को लेकर इस केस में जांच कर रही हैं। इन सबके बीच राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई सवालों के जवाब दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस में दिवंगत अभिनेता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाया। विकास सिंह ने कहा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, जिसके मुताबिक अगर सुशांत आत्महत्या करते हैं तो उसका पैसा उनके परिवार को नहीं मिलेगी। ये खबरें पूरी तरह से झूठ है, सुशांत के पास ऐसी कोई भी पॉलिसी नहीं थी।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : एएनआई
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और भी कई अहम सवालों के जवाब दिए। विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत की बहनें आज मेरे से मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपने चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके।  बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।'

4 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
विकास सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा जोर जिस बात पर दिया वो था कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद ही अभिनेता की मानसिक हालत पर असर पड़ा था। 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ना शुरू हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
विकास सिंह ने बिना नाम लिए कुछ मीडिया हाउस पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ मीडिया हाउस अपने मन से कई कहानियां चला रहे हैं। अभी तक हमने किसी पर भी ऐसा कोई भी एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अगर ऐसा होता है तो उनके खिलाफ हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें