फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कंगना रनौत विरोधी ट्वीट्स को किया लाइक, अभिनेत्री बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए'

Wed, 02 Sep 2020 07:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना करीब हर दिन किसी न किसी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। ऐसे में जहां उनके फैंस उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए उनका समर्थन करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई बार कंगना को ट्रोल भी होना पड़ता है। सामाजिक मुद्दों से लेकर बॉलीवुड के भाई भतीजावाद तक, कंगना हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। हालांकि इस बार कंगना ने अपना गुस्सा मुंबई पुलिस को लेकर जाहिर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में एक शख्स ने ट्वीट किया था, जिसमें वॉक ऑफ शेम का खिताब देते हुए कंगना और संबित पात्रा सहित कुछ अन्य पब्लिक फिगर्स का नाम सड़क पर लिखा गया था। इस ट्वीट के नीचे एक कमेंट था कि इन लोगों की करतूतें ऐसी हैं कि नाम की जगह इन हस्तियों की तस्वीरों को सड़क पर होना चाहिए और उन्हें शेम करना चाहिए। बड़ी बात है कि इस सोशल मीडिया पोस्ट को कमिश्नर ऑफ पुलिस ने लाइक किया हुआ है, जिसको देखकर कंगना रनौत भड़क गईं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
ऐसे में कंगना रनौत ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि सार्वजनिक रूप से परेशान और बुली करने की आलोचना करने की जगह, मुंबई पुलिस कमिश्नर  ऐसे लोगों के अपमानजनक ट्वीट लाइक कर रहे हैं जो सुशांत के हत्यारों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और कमिश्नर इन्हें बढ़ावा भी दे रहे हैं। मुंबई पुलिस को शर्म आनी चाहिए।


4 of 5
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कंगना रनौत ने दूसरे ट्वीट में पीएम ऑफिस को टैग करते हुए लिखा, 'जब मुंबई पुलिस के कमिश्नर मुझे खुले में यूं डरा-धमका रहे हैं और मेरे खिलाफ बुली और अपराध को प्रोत्साहन दे रहे हैं तो क्या मैं मुंबई में सुरक्षित रह पाऊंगी? आखिर कौन मेरी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है? कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना की सुरक्षा की मांग भी की थी। राम कदम ने लिखा था, ' करीब 100 घंटे और 4 दिन हो चुके हैं जब कंगना रनौत ने बॉलीवुड ड्रग माफिया का भांडा फोड़ा था. साथ ही खुद के लिए सुरक्षा की डिमांड की थी। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक उन्हें कोई भी सेफ्टी नहीं दी है।' वहीं कंगना ने भी इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था, 'आपका शुक्रिया सर, मुझे मूवी माफिया गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। मैं हिमाचल सरकार या फिर सेंटर गर्वमेंट से सेफ्टी लेना चाहती हूं। मुंबई पुलिस से बिल्कुल नहीं।'

पढ़ें: कंगना रनौत का दावा- 'फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं', रवीना टंडन और राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें