फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कृष्ण का भजन गाते हुए नजर आए सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत अभिनेता की बहन ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो

Thu, 15 Oct 2020 04:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के सदमे से उनका परिवार और फैंस अभी तक उभर नहीं पाए हैं। उनको दुनिया छोड़े चार महीने हो चुके हैं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और फैंस लगातार उन्हें याद करते रहते हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : file photo
श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हें याद करती रहती हैं। इस बार उन्होंने दिवंगत अभिनेता का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत माइक में भगवान कृष्ण का भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। साथी ही वीडियो के बैकग्राउंड पर भी कृष्ण भजन की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'बचपन के समय जब घर में बिजली नहीं होती थी। परिवार के हम सभी सदस्य संगीत यंत्र लेकर बैठ जाते थे और भजन में इतना डूब जाते थे कि हमारी आंखों से आंसू बहने लगते थे। भाई का यह वीडियो मुझे उन दिनों की याद दिलाता है।' 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट और सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के कई फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि भाई सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए श्वेता सिंह कीर्ति ने बीते दिनों नई मुहिम शुरू की है। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
इस बात की जानकारी श्वेता सिंह कीर्ति ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '#MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है। हम इस उपक्रम में लोग संगठित रहकर दिखा सकते हैं कि जनता को न्याय का इंतजार है। मैं अपने विस्तरित परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।'


पढ़ें: यौन शोषण के खिलाफ कंगना रणौत ने देश की बेटियों को हिम्मत जुटाने के लिए किया प्रेरित, दी ये खास सलाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें