फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास सिंह के डॉक्टर्स को सख्त निर्देश, 'परिवार की अनुमति के बिना सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य की बात न करें'

Sat, 05 Sep 2020 12:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील विकास सिंह हर दिन खुलासे और बयान दे रहे हैं। उन्होंने अब उन डॉक्टर्स को सख्त निर्देश दिए हैं जो दिवंगत अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की अनुमति के बिना कोई भी उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मीडिया से बात न करे। 
विज्ञापन

2 of 6
विकास सिंह - फोटो : ANI
विकास सिंह ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एनसीबी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही विकास सिंह ने कहा कि बहुत से डॉक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। वह डॉक्टर ऐसे न करें क्योंकि दिवंगत अभिनेता के परिवार की अनुमति के बिना सुशांत के बारे में कोई मीडिया से बात नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

3 of 6
विकास सिंह - फोटो : ANI
विकास सिंह ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि कुछ डॉक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्हें मेरे निर्देश हैं कि वह ऐसे न करें क्योंकि सुशांत से पिता ने खुद को उनका उत्तराधिकरी घोषित किया है। ऐसे में उनके परिवार की अनुमति के बिना कोई भी दिवंगत अभिनेता के बारे में बात नहीं कर सकता है।'

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : file photo
बता दें कि पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई के पास जांच पहुंचने के बाद उनके पिता ने खुद को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया था। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने बयान में कहा था, 'सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स को रखा था और जिनकी भी वह सेवाएं ले रहे थे अब वह सभी खत्म गई हैं। अब उनके पास सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताने या कहने का कोई अधिकार नहीं है।' 
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आगे कहा था, 'अगर कोई भी ऐसा करता है तो उससे पहले उन्हें मेरी अनुमित लेनी होगी। सुशांत के परिवार में अब मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं। कुछ वकीलों ने मीडिया में कथित रूप से मेरे बेटे के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया और कहा कि उनको सुशांत ने रखा था, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: sushantsinghrajput
केके सिंह ने कहा था, 'मैं यह बात भी साफ कर देता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में केवल मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं। हमने वरुण सिंह को अपना वकील नियुक्त किया था और उनके जरिए वरिष्ठ वकील विकास सिंह हमारे परिवार को रिप्रेजेंट करेंगे। अगर कोई और परिवार का सदस्य होने के दावा करता है तो मैं इसकी अनुमति नहीं देता हूं।'

पढ़ें: सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने लगाया मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- 'कुछ छुपाने में लगी थी पुलिस'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें