फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS के डॉक्टर्स और मीतू सिंह के साथ सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंची थी सीबीआई, डेढ़ घंटे तक की छानबीन

Sat, 05 Sep 2020 11:25 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत और सीबीआई की टीम - फोटो : PTI and Instagram: @sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। नेपोटिज्म से शुरू हुआ ये केस अब ड्रग्स तक का एंगल ले चुका है। केस की जांच सीबीआई कर रही है और सीबीआई द्वारा जांच का आज 16वां दिन है। ऐसे में दूसरी बार सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची थी। याद दिला दें कि पहले भी एक बार सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी। हालांकि इस बार सीबीआई की तैयारी अधिक पुख्ता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
बता दें कि सुशांत केस में तीन टीमें बनाई गई हैं। ऐसे में सीबीआई की फॉरेंसिक टीम  सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी। इस बार सीबीआई के साथ एम्स के डॉक्टर्स भी मौजूद थे। वहीं एम्स के डॉक्टर्स के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम ने सुशांत के घर पर क्राइम सीन री-क्रिएट किया ताकि उस दिन क्या वास्तव में क्या हुआ था, इसका पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन जांच एजेंसियां जुटी हैं। सीबीआई के साथ ही साथ केस में ईड और एनसीबी भी जुटी है। याद दिला दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी हुई थी। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को गिरफ्तार किया गया था। NDPC की धारा 8c, 28, 29 के तहत हुई शौविक की गिरफ्तारी हुई थी।

4 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी जल्द रिया चक्रवर्ती को भी समन भेज सकती है। जानकारी के मुताबिक शौविक ने रिया की उस चैट को सही बताया है जिसमें वह ड्रग्स की डिमांड किसी शख्स के लिए कर रही थीं। याद दिला दें कि हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने ड्रग्स के सभी आरोपों से खुद को अलग बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
गौरतलब है कि  सायन अस्पताल में शौविक और सैमुअल को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। अस्पताल में शौविक, सैमुअल, जैद, कैजान का सबसे पहले कोविड टेस्ट हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने कहा कि शौविक-मिरांडा का अभी ड्रग टेस्ट नहीं कराएगा। खबरें हैं कि एनसीबी शौविक और सैमुअल की 4-6 दिनों की हिरासत की मांग करेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें