फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत आत्महत्या केस में जल्द आ सकती है पुलिस की जांच रिपोर्ट, जानिए पिछले एक महीने में कब क्या हुआ

Wed, 15 Jul 2020 05:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक महीना हो चुका है। पुलिस इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। खबर है कि अगले 10 से 15 दिन में पुलिस इस केस की अंतिम रिपोर्ट भी सौंप देगी। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके करीबी इसे साजिश बता रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है जल्द ही पुलिस जांच में खुलासा हो जाएगा। सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान कब- कब क्या हुआ है।
विज्ञापन

2 of 13
महेश शेट्टी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके अभिनेता महेश शेट्टी ने अपने बयान में कहा कि सुशांत ने कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन को कम करने वाली दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। महेश ने यह भी बताया है कि जब सुशांत से महेश की अंतिम बार बातचीत हुई थी, उस वक्त सुशांत कुछ निराशा भरी बातें कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई आर्थिक समस्या नहीं थी। बता दें कि निधन से कुछ समय पहले सुशांत ने महेश को ही फोन मिलाया था लेकिन वो उठा नहीं पाए थे। 
विज्ञापन

3 of 13
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर चर्चा चल पड़ी। 15 जून को कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए कहा कि बॉलीवुड में उसका कोई गॉडफादर नहीं था। कंगना ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्लान मर्डर बताया। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर सहित कई सितारों को निशाना बनाया गया। एक तरह से इंडस्ट्री इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटी हुई दिखी।

4 of 13
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के एक वकील ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया। इस मामले में एकता कपूर के अलावा करण जौहर, संजय लीला भंसाली और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन

5 of 13
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 से 15 जून के बीच पुलिस ने सुशांत के करीबी रहे नौ लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, कमरा खोलने के लिए बुलाया गया चाबी वाला, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया।  
विज्ञापन

6 of 13
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
18 जून को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन बयान दर्ज कराने पहुंचीं। पुलिस ने रिया से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की और बयान रिकॉर्ड किया। रिया ने बताया है कि वह सुशांत से 2012 में मिली थीं जब वह यशराज की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे। कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। 
विज्ञापन

7 of 13
यश राज फिल्म्स, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
19 जून को खबर आई कि यश राज फिल्म्स ने सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को सौंप दी। यश राज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यश राज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था। इस फिल्म के नहीं बन पाने की वजह से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।

8 of 13
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर बिहार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जांच की मांग की। 22 जून को चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मनोज तिवारी, शेखर सुमन, रूपा गांगुली सहित कई हस्तियों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की।

9 of 13
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
24 जून को सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह Asphyxia बताई गई। जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलना।

10 of 13
सुशांत सिंह राजपूत, शानू शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
27 जून को यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पुलिस ने तलब किया। शानू शर्मा से हुई पूछताछ के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया। सूत्र बताते हैं कि उनसे यश राज फिल्म्स की फिल्मों में कास्टिंग की पूरी प्रक्रिया समझी गई।

11 of 13
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
30 जून को सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना सांघी से पुलिस ने पूछताछ की। मीटू पर हुए सवाल के जवाब में संजना ने बताया कि 'सुशांत ने मेरे साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। न ही मैंने सुशांत पर कभी भी मीटू का आरोप लगाया था। साल 2018 में मीटू के समय किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि सुशांत ने मुझे गलत तरीके से छुआ है और मैंने ये आरोप लगाए, जो गलत थे, मैंने ऐसा कभी नहीं किया था।'

12 of 13
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट की जानकारी मिली। विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा को जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था 
विज्ञापन

13 of 13
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI
छह जुलाई को निर्देशक संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज किया गया। संजय लीला भंसाली ने पुलिस को यही जानकारी दी कि उन्होंने सुशांत को किसी भी फिल्म से बाहर नहीं किया था और पिछले चार साल से तो वह उनसे मिले भी नहीं हैं। संजय ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्में ऑफर कीं उस समय वह फिल्म 'पानी' में व्यस्त थे। भंसाली के अलावा निर्देशक शेखर कपूर ने अपना बयान ईमेल के जरिए पुलिस को भेज दिया है। शेखर कपूर अभी भारत में नहीं हैं। गौरतलब है कि जल्दी ही पुलिस अपनी रिपोर्ट भी सौंप देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें