सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह
- फोटो : ANI
के के सिंह ने कहा है कि, ''रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी। जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।'' इससे पहले सुशांत के परिवार के वकील ने कहा था कि पहले हमें बताया गया था सुशांत को इलाज के दौरान कुछ दवाइयां दी जा रही थीं। अब हमें पता चल रहा है कि सुशांत को कोई बैन या फिर खतरनाक ड्रग दिया जा रहा था।