रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड में अलग-अलग राय रही है। कई सितारे जहां उनको सजा दिलाने की बात करते हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो रिया चक्रवर्ती को मासूम बताया रहे हैं, और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। कनिका ढिल्लन ने भी रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह बात कही है।