फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: आमिर खान और अनुष्का की चुप्पी पर कंगना ने उठाए सवाल, अभिनेत्री ने लगाया ये आरोप

Thu, 20 Aug 2020 08:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत, आमिर खान, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और कई फिल्मी सितारों ने तारीफ की है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कोर्ट के फैसले की तारीफ की और कई फिल्मी सितारों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना रनौत काफी समय से खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इस मुद्दे पर कुछ सितारों के न बोलने पर अपना गुस्सा भी जाहिर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने आमिर खान और अनुष्का शर्मा पर अपना गुस्सा जताया है। कंगना रनौत ने एक निजी टीवी चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आमिर खान सहित कई फिल्मी सितारों को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेता आमिर खान की खामोशी पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में से किसी ने भी दिवंगत अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच के लिए आवाज नहीं उठाई है। आमिर खान का नाम लेते हुए कंगना ने कहा कि यहां तक कि आमिर खान ने भी इस बारे में कुछ नहीं बोला जबकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनके साथ फिल्म पीके में काम किया था।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूरी इंडस्ट्री एक गैंग की तरह काम करती है। एक तरफ जहां आमिर कुछ नहीं बोले वहीं अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह से चुप हैं। कंगना ने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का भी उदाहरण दिया है। उनका कहना है कि आपकी ही इंडस्ट्री में काम करने वाले आपके कलीग की मौत हो जाती है और आपके पास एक शब्द नहीं हैं बोलने के लिए?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया और जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनके खिलाफ पटना में चल रहे मामले को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस से करवाई जाए।

पढ़ें: बाढ़ की वजह से इस लड़की की हालत को देखकर भावुक हुए सोनू सूद, कहा- 'आंसू पोंछ ले बहन...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें