अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जबसे मौत हुई है उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। दिवंगत अभिनेता के परिवारवालों ने भी रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सभी आरोपों का रिया चक्रवर्ती ने गुरूवार मीडिया इंटरव्यू में जवाब दिया है। उनके इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड के कई सितारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। वहीं सोशल मीडिया पर #JusticeforRhea ट्रेंड करने लगा।