फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के लिए चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं 'जोधा अकबर' की अभिनेत्री शिल्पा रायजादा, यूं जताई नाराजगी

Mon, 14 Sep 2020 12:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शिल्पा रायजादा - फोटो : instagram: sushantsinghrajput/ shilpa_s_raizada
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हुए अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दिवंगत अभिनेता के फैंस और करीबी अभी तक भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते रहते हैं। वहीं कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी उनकी मौत की जांच पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अभी तक भी खुलकर कुछ नहीं बोला है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा रायजादा - फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
इन सितारों की चुप्पी पर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन सितारों पर गुस्सा व्यक्त किया है जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभी तक कुछ नहीं बोले हैं। शिल्पा रायजादा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जो वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही चुप्पी साधने वाले सितारों पर गुस्सा जाहिर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा रायजादा - फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने कहा, 'मुझे सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय चाहिए। बॉलीवुड चुप क्यों है, कोई भी सुशांत के जीवन के बारे में एक शब्द नहीं कह रहा है, जबकि आम तौर पर बॉलीवुड सितारे हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। चाहे वह हाथी पर हुआ हमला हो या कुछ और। वह हर मुद्दे पर बोल सकते हैं, लेकिन किसी ने भी यहां सुशांत के लिए आवाज नहीं उठाई, यह सच में बहुत दुखद है।'

4 of 5
शिल्पा रायजादा - फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा देखी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों को उनकी मौत से पहले उनकी सराहना करनी चाहिए थी, जैसे वह अब कर रहे हैं। दिल बेचारा सुशांत की आखिरी फिल्म नहीं थी, लेकिन दुर्भाग्यवश से हो गई। मुझे लगता है कि सभी लोग अब सुशांत के बारे में अच्छा कह रहे हैं और लिख रहे हैं, जब वह जीवित थे, तो उन्हें यह करना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा रायजादा - फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने अपने इंटरव्यू के आखिर में कहा, 'अब हर रोज मुझे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अच्छी बातें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। जो मुझे दुखी करती हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि हमने भी सुशांत के साथ अन्याय किया है। सोचिए, अगर उनकी मौजूदगी में हम यह तारीफ करते तो वह कितने खुश होते।' आपको बता दें कि शिल्पा रायजादा 'हमारी देवरानी', 'जोधा अकबर' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सहित कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: कंगना रणौत ने छोड़ा मुंबई, महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए फिर दोहराई पीओके की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें