फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सरकार की सिफारिश आई काम, सीबीआई का बयान- 'जल्द शुरू होगी सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच'

Thu, 06 Aug 2020 09:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। अब केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है। इस मामले में सीबीआई की तरफ से बयान आया है।सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच CBI ने स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिसूचना मिल गई है और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार के वकील SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश मान ली गई है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। बिहार सरकार के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस केस की सीबीआई जांच करेगी। हालांकि, सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही अभिनेता की मौत की जांच शुरू कर पाएगी। कोर्ट का फैसला अगले हफ्ते आएगा। बता दें, लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स समेत कई अभिनेताओं और राजनेताओं ने भी सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

4 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत की कथित खुदकुशी को बताया हत्या
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए इस मामले पर सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने फॉरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? इसके बाद उन्होंने आगे लिखा था कि, क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
स्वामी ने एक और ट्वीट कर सवाल पूछा था कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम क्यों कहा गया? दोनों का एक ही कारण है- अस्पताल के डॉक्टरों को फॉरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। इसके पहले स्वामी ने सुशांत के सुसाइड को एक मर्डर बता दिया था इसके लिए उन्होंने 26 बड़ी वजह भी बताई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें