दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के करीब एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की थी। अपने खिलाफ दर्ज हुए इस मामले के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी।