फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स रिपोर्ट की समीक्षा चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी, पीएम नरेंद्र मोदी से की ये अपील

Fri, 23 Oct 2020 06:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, पीएम मोदी - फोटो : file photo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जारी है। बीते दिनों इस मामले में एम्स ने अपनी फॉरेंसिक जांच सीबीआई को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। ऐसे में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo
इतना ही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने एम्स की जांच रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर पीएम मोदी से एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने की अपील की है। इस बात की जानकारी सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान जवाब न मिला तो वह अदालत भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी को लेकर डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष समिति के निष्कर्षों की समीक्षा पर प्रधानमंत्री का जवाब नहीं मिलता है तो मेरे पास जनहित याचिका दायर करने का अधिकार है। अनुच्छेद 19 और 21 के तहत मुझे यह जानने का अधिकार है कि सुशांत की जान कैसे गई?'
 

4 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी वह ट्विटर पर रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
बीते दिनों उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'सुबह का ऑरेंज जूस। सुशांत ने जिस गिलास में ऑरेंज जूस पिया था उसे संरक्षित क्यों नहीं किया गया? इसमें कोई भी आश्चर्य की बात नहीं कि मुंबई पुलिस ने उनका अपार्टमेंट सील नहीं किया जो कि अप्राकृतिक मौत के मामलों में जरूरी होता है।' जानकारी के मुताबिक एम्स के सात डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही शव के अन्य हिस्सों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। न ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे। वहीं सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुशांत केस में करीब 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, रिया के माता पिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, सुशांत के सीए, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर और कुछ दोस्तों से पूछताछ हुई। जांच एजेंसी ने सुशांत के पावना डैम रिजॉर्ट पर भी कई लोगों से पूछताछ की थी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में जानकारी लीक करने की बात को सीबीआई ने नकारा, कोर्ट में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें