फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'13 जून की रात तीन बजे सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं रिया चक्रवर्ती', भाजपा नेता का दावा

Thu, 01 Oct 2020 04:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। एम्स की मेडिकल टीम अपनी जांच की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप चुकी है। जल्द ही इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है। इस बीच मुंबई भाजपा के सेक्रेट्री विवेकानंद गुप्ता का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 13 जून की रात को मिले थे।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @ItsSsr instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती के अब तक जो बयान सामने आए थे उनके मुताबिक वह सुशांत से 8 जून के बाद न मिलीं, न उनसे बात हुई थी। लेकिन बीजेपी नेता का दावा केस को अलग ही दिशा दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेकानंद गुप्ता ने बताया है कि उन्हें एक गवाह से पता चला है कि सुशांत ने रिया को 13 जून की रात घर छोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @ItsSsr instagram/rhea_chakraborty
उनके मुताबिक रिया और सुशांत को देर रात 3 बजे साथ देखा गया था। 13 की रात को एक बड़े नेता का जन्मदिन था। एक और नेता ने ट्वीट किया था कि लॉकडाउन के बाद भी बड़ी पार्टी हो सकती है। इसका मतलब है उस मंत्री को पता है कि इस पार्टी में कौन-कौन आया था। गुप्ता ने यह भी कहा कि वो इस बात को लेकर CBI के सामने बयान देने के लिए तैयार हैं।

4 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty
सुशांत की बहन श्वेता सिंह इस बयान को गेम चेंजर बताते हुए लिखा है, ‘ये पूरी तरह से एक सच्ची ब्रेकिंग न्यू है, एक गेम चेंजर! एक चश्मदीद जो पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 की रात रिया से मिले थे! 13 की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ था कि अगली सुबह भाई मृत मिले?’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter- @ItsSsr
बता दें 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। इसके बाद से ही इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी केस की छानबीन कर रहे हैं। ये हत्या थी या आत्महत्या, इसपर सस्पेंस अब भी बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें