फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामले में बाबा रामदेव ने बॉलीवुड सितारों को बताया नशेड़ी, कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत को दिया जबरदस्ती नशा'

Wed, 30 Sep 2020 02:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, बाबा रामदेव - फोटो : instagram: swaamiramdev/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब तक बॉलीवुड के सितारे सहित देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उनकी मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच एनसीबी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के कुछ अन्य सितारों के साथ मिलकर ड्रग्स का भी सेवन करते थे। उनके ड्रग्स के सेवन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने हाल ही में एक निजी चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने ड्रग्स और उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही सुशांत केस में ड्रग्स के लेन-देन में आरोपित सितारों के बारे में भी बड़ी बात बोली। बाबा रामदेव ने बॉलीवुड सितारों के लिए कहा, 'यह नशेड़ी हैं। यह ब्रैंड नहीं हैं। इन्होंने देश का बंटाधार कर दिया है। यह एक तरह से नशे में जीने वाले नर्क के कीड़ें हैं। इन्हें कौन अपना आदर्श मानेगा ?' 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने आगे कहा, 'आज सुशांत सिंह राजपूत जैसा होनहार लड़का हमारे बीच नहीं है। इसकी वजह उसको जबरदस्ती नशा देना था। वह लड़का नशा और आत्महत्या नहीं कर सकता था। या तो उसको उकसाया गया या फिर उनकी हत्या की गई है। मुझे कोई भांग खिलाकर दिखाए, शराब की एक बूंद पिलाकर दिखाए। कोई गांजा पिलाकर दिखाए। मैं नशा नहीं कर सकता, ऐसे ही देश का कोई होनहार भी नशा नहीं कर सकता।' 

4 of 5
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव आगे कहते हैं, 'एक लड़का नशा और आत्महत्या कैसे कर सकता है ? यह बहुत बड़ा चक्रव्यूह है। युवा- युवतियों को इसमें फंसाकर बर्बाद किया जाता है। बहुत से लोग ऐसा कहते हैं कि अरे यह लड़का आगे बढ़ गया, इसे दारू पिलाओ, गुटखा खिलाओ।' इसके अलावा बाबा रामदेव ने ड्रग्स मामले में आरोप झेल रही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बारे में ढेर सारी बातें कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Facebook/SushantSinghRajput
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिलहाल सीबीआई, ईडी और एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस की हर पहलू से जांच कर रही है। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया है। 

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने का किया एलान, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें