M.S. Dhoni The Untold Story
- फोटो : social media
फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अनुपम खेर, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, और भूमिका चावला सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को शारीरिक तौर पर भी काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इस दौरान वह अक्सर महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर उनसे जोड़ी हर छोटी बातें पूछा करते थे। इस बात को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कई इंटरव्यूज में बताया था।