फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'सच सामने आने पर अपने आप पर आएगी शर्म'

Wed, 09 Sep 2020 09:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, अनुराग कश्यप - फोटो : PTI/ instagram:anuragkashyap10
नारकोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स में संलिप्तता का पता चलने के बाद की गई है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी में आम लोगों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने अभिनेत्री का समर्थन भी किया है।

विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अब बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एनसीबी द्वारा अभिनेत्री की गिरफ्तारी को शर्मनाक बताया है। साथ ही समाज पर भी सवाल खड़े किए हैं। अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह समाज, गणतंत्र के उपभोक्ताओं की यह यात्रात्मक दुनिया है, वह सभी और उनमें से बहुत सारे संदिग्ध व्यक्तियों की खोज को बढ़ावा देने वाले रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'यह सब झूठ के प्रचारक हैं। मुझे आप सभी के लिए खेद है। जिस दिन सच सामने आएगा और उस दिन आपको अपने आप पर शर्म आएगी।' सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और रिया चक्रवर्ती के फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
बता दें कि मंगलवार को तीसरे दिन करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तारी किया था। रात करीब आठ बजे वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, रात 10:30 बजे तक चली सुनवाई के बाद रिया की जमानत याचिका कोर्ट ने नामंजूर कर दी। इसके चलते मंगलवार रात उन्हें एनसीबी सेल में रहना पड़ा। बुधवार को भायखला महिला जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
एनसीबी के मुताबिक, रिया से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है वह ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। वह भाई शौविक से ड्रग्स मंगवाती थीं। रिया ने ज्यादातर आरोपों को कुबूल कर लिया है, लेकिन खुद के ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है। उनके पास कोई ड्रग नहीं मिला है। इससे पहले एनसीबी के डीडीजी मुथा अशोक माथुर ने कहा कि रिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। 

पढ़ें: पारस छाबड़ा की दुल्हन बनने को तैयार थीं संजना गलरानी, जानिए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री के बारे में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें