अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए इंसाफ मांग रही हैं। इस दौरान वह सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज साझा करके भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। एक बार फिर से श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।