सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे। मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।'