सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
निशिकांत दुबे ने वीडियो में कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूर्वांचल के कलाकारों को संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए। यह फिल्म इंडस्ट्री पूर्वांचल, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों से चलती है, लेकिन इन जगहों से गए बच्चे जब मुंबई की ओर रुख करते हैं तो सिर्फ अमिताभ बच्चन को छोड़ दिया तो उनको किस तरह से परेशान और प्रताड़ित किया जाता है और कैसे वह आत्महत्या या भीख मांगने के लिए मजबूर हो जाते हैं'।