सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
रिया के खिलाफ नहीं मिला सबूत?
एक महीने की पूछताछ के बाद ईडी के सूत्रों ने कहा था कि रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं कि उन्होंने कोई मनी लॉन्ड्रिंग की है। इस बात के भी कोई सबूत नहीं हैं कि वह सुशांत के पैसे में हेराफेरी कर रही थीं। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि सुशांत के बैंक खाते और रिया और उसके परिवार के सदस्यों के बीच कोई लेन-देन नहीं किया गया है। हालांकि, ईडी ने इन रिपोर्टों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यहां यह जानना जरूरी है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का ड्रग्स से कोई लेना-देना है, इसका कोई भी लिंक अभी तक किसी जांच एजेंसी ने साबित नहीं किया है। यह बात जरूर मीडिया में अब चल रही है कि सुशांत को ड्रग्स देकर रिया ने अपने 'वश' में कर लिया था। एनसीबी ने अब तक रिया और उनके भाई समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी की है। इन 10 लोगों में सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत समेत ड्रग सप्लायर जैद विलातरा, बासित परिहार, अनुज केसवानी, कैजान इब्राहिम, अब्बास अली लखानी और कर्ण अरोड़ा शामिल हैं।