टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो साल हो चुके हैं। लेकिन उनकी यादें अभी भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड में सुशांत ने अपने छोटे से करियर में ही अपनी एक लग छाप छोड़ दी थी। सुशांत ने एक इच्छा थी कि वह एक बार शाहरुख खान के घर मन्नत में पार्टी करना चाहते हैं। उन्होंने खुद से इस बात का वादा भी किया था और एक दिन जब उनकी यह इच्छा पूरी हुई, तो वह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।