सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत सिंह राजपूत की यादों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अभिनेता की जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गिटार बजाते, किताब पढ़ते, हवाई जहाज चलाते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।