फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में एम्बुलेंस अटेंडेंट का खुलासा और सुनील शेट्टी का जन्मदिन, पांच खबरें

Tue, 11 Aug 2020 08:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को लेकर अब जांच काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। एक तरफ पैसों के लेनदेन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सीबीआई ने भी बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। हर दिन इस केस से जुड़ी कई नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच सुशांत की डेड बॉडी ले जाने वाले एम्बुलेंस के अटेंडेंट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'सुशांत का शरीर पीला पड़ गया था और पैर मुड़े हुए थे', एम्बुलेंस अटेंडेंट का दावा

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड पर जमकर बरस रही हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका गुस्सा काफी बढ़ गया है। आए दिन उनके निशाने पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां होती हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना को फटकार लगा दी।

आयुष्मान खुराना पर भड़कीं कंगना रनौत, इस वजह से लगाई फटकार

 
विज्ञापन

3 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले इस केस में ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, उनके पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी से पूछताछ कर चुकी है। अब कहा जा रहा है कि ईडी निर्माता संदीप सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: इस बात को लेकर ठनका ईडी का माथा, संदीप सिंह से हो सकती है पूछताछ


 

4 of 5
संजय राउत और पिता के साथ सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
शिवसेना नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामना में ये दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के अपने पिता केके सिंह से संबंध अच्छे नहीं थे। इसके साथ ही राउत ने लिखा कि सुशांत के पिता ने दो शादियां की थीं। सुशांत पिता की दूसरी शादी से आहत थे। उन्हें यह शादी स्वीकार्य नहीं थी। राउत के इस बयान पर सुशांत के परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुशांत के पिता की दूसरी शादी की सच्चाई बताई है।

क्या वाकई सुशांत के पिता ने की थी दो शादियां, परिवार ने किया सच का खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में 'अन्ना' के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ। आज फिल्म इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी बड़ा नाम हैं लेकिन बचपन में वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी का होटल इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम है। 

क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा ऐसे करते हैं करोड़ों का कारोबार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें