फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह बोले, 'बेटे का हुआ मर्डर, CBI को इसी आधार पर जांच करनी चाहिए'

Tue, 11 Aug 2020 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस मामले में अब तक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बीते रोज सीबीआई ने सुशांत के परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के परिवार का बयान फरीदाबाद में लिया गया। जहां सुशांत के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे का मर्डर किया गया है। सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की जांच आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। सुशांत के पिता ने ही रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। यह केस पटना में दर्ज करवाया गया था, इसमें रिया के परिवारवालों के नाम भी हैं।

4 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वहीं दूसरी तरफ रिया और उनके परिवार से करीब 10:30 घंटे की पूछताछ की गई। बीते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) अपनी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। रिया के खिलाफ सुशांत के आत्महत्या के लिए उकसाने, उनका मानसिक शोषण करने और करोड़ों रुपयों की हेराफेरी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें