फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भूल नहीं पा रहा उनका ये दोस्त, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज

Sat, 20 Jun 2020 03:37 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके दोस्तों और करीबियों के लिए अभी भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत के दोस्त और उनके क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी ने उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ पीठानी ने जो तस्वीर साझा की है उसमें सुशांत और उनके एक अन्य दोस्त भी हैं। तीनों फ्लाइट से अपने घर जाने के लिए वेटिंग एरिया में बैठे हुए हैं। सुशांत मोबाइल लिए हुए हैं जिस पर तीनों लोग कुछ देख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने लिखा कि, 'हम लोग अपने होमटाउन के लिए वेटिंग एरिया में बैठे हुए थे, तुमने अपने फोन में कई तरह के वीडियो देखें। मंच पर तुम्हारे लाइव प्रदर्शन, सुपरमैसिव ब्लैक होल और क्रिकेट मैच पर एक छोटी डॉक्यूमेंट्री। एक भाई, एक दोस्त, एक शिक्षक और एक मेंटॉर।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने आगे लिखा कि 'मुझे यकीन है कि तुम अभी एंड्रोमेडा गैलेक्सी में कहीं हो। कॉस्मॉस में सुरक्षित यात्रा करो। सुशांत सर, आपको शांति मिले।' गौरतलब है कि पुलिस पूछताछ में सिद्धार्थ पीठानी ने अपने बयान में कहा कि वो अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच में सुशांत के साथ नहीं थे। अक्टूबर में जब सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें जाने के लिए कहा उस दौर में वो डिप्रेशन में थे लेकिन जनवरी में फिर वापस बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से वो हर घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से सुशांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।  फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई। सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

निशाने पर आए चीनी उत्पादों का प्रचार करने वाले बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर, सीएआईटी ने जारी की खास अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें