फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के चचेर भाई को आया हार्ट अटैक, पटना से दिल्ली रेफर किए गए

Sat, 17 Oct 2020 07:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और नीरज कुमार सिंह बबलू - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू को हार्ट अटैक पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज बिहार के सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नीरज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अब उन्हें पटना से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज कुमार सिंह - फोटो : फाइल
चुनाव प्रचार के दौरान अपने विधान सभा क्षेत्र के माधोपुर में उन्हे सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना लाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : फाइल
नीरज की बिगड़ी तबीयत की खबर सुनकर सुशांत का परिवार बहुत परेशान है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस से कहा है कि वो उनके भाई के लिए दुआ करें। श्वेता ने ट्वीट किया, 'बबलू भैया के लिए दुआ करें। वो अभी दिल्ली के अस्पताल में हैं।'

4 of 5
नीरज कुमार सिंह - फोटो : ट्विटर
नीरज के ट्वीटर अकाउंट से भी तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है, 'बुधवार को छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसंपर्क करने के दौरान अचानक विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू जी के सीने में दर्द हुआ। उन्हें स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया। वह जीवक हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। आप लोग दुआ करें कि सर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज कुमार सिंह - फोटो : ट्विटर
फिलहाल अब नीरज की तबीयत में सुधार है। इस बात की जानकारी भी ट्वीट के जरिए दी गई है। ट्वीट में लिखा है, 'हम सभी सर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अभी सर के स्वास्थ्य में सुधार है। अभी सर दिल्ली में हैं और चिकित्सिकीय परामर्श के अनुसार अपना चेकअप करवा रहे हैं। हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि सर जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें