फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से सिखाया था 'सक्सेस' और 'फेलियर' में अंतर, पढ़ें उनकी फिल्मों के 10 शानदार डायलॉग्स

Sun, 14 Jun 2020 05:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अभिनय से छोटे और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने खुदकुशी कर ली है। 34 साल के अभिनेता ने खुदकुशी करने का फैसला क्यों किया यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे के अलावा बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में काम किया था। फिल्म छिछोरे बड़े पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी। उनकी यह फिल्म जिंदगी से उम्मीद हार चुके लोगों को प्रेरित कर देने वाली थी। ऐसे में आज हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों के कुछ शानदार डायलॉग्स से रुबरू करवाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- हम हर जीत, सक्सेस, फेलियर में इतना उलझ गए हैं कि जिंदगी जीना भूल गए हैं। जिंदगी में अगर कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो है खुद की जिंदगी
फिल्म- छिछोरे (2019)

डायलॉग- जिस महफिल ने ठुकराया हमको, क्यों उस महफिल को याद करें, आगे लम्हा बुला रहा, आओ उसके साथ चलें
फिल्म- पीके (2014)
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- अगर रोजे नहीं रखे तो फिर ईद का क्या मजा
फिल्म- राब्ता (2017)

डायलॉग- गैंग से तो भाग लूंगा वकील, अपने आप से कैसे भागूंगा
फिल्म- सोन चिड़िया (2019)

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- सक्सेस के बाद का प्लान सबके पास है, लेकिन अगर गलती से फेल हो गए तो फेलियर से कैसे डील करना है, कोई बात ही नहीं करना चाहता है। 
फिल्म- छिछोरे (2019)

डायलॉग- एक बॉलर विकेट लेगा, एक अच्छा बैट्समैन किसी मैच में आपके लिए रन बनाएगा, किसी मैच में नहीं बनाएगा, लेकिन एक अच्छा फिल्डर हर मैच में आपके लिए रन बचाएगा। 
फिल्म- एम एस धोनी: द अनटेल्ड स्टोरी (2016)
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत
डायलॉग- बागी का काम है अपना धर्म निभाना, बाकी माई के ऊपर है
फिल्म- सोन चिड़िया (2019)

डायलॉग- एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी, मैं ड्रिंक ला रहा हूं, तू ला ठंडा पानी। 
फिल्म- राब्ता (2017)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- तुम्हारा रिजल्ट डिसाइड नहीं करता है कि तुम लूजर हो या नहीं, तुम्हारी कोशिश डिसाइड करती है
फिल्म- छिछोरे (2019)

डायलॉग- सरकारी गोली से कोई गवाह मरे हैं, इनके तो वादों से मरे हैं सब
फिल्म- सोन चिड़िया (2019)

डायलॉग- लाइफ में सब बॉल एक समान थोड़ी ना मिलेगा, मैरिट पर खेलना है और टिके रहना है, द स्कोर वील कीप मूविंग

फिल्म- एम एस धोनी: द अनटेल्ड स्टोरी (2016)
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत से पहले इन सितारों ने भी की थी आत्महत्या, हैरान रह गए थे सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें