बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े एक महीने से ज्यादा हो गया है, उन्होंने आत्महत्या किस कारण से की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे और देश के राजनेता उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का परिवार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने वाली मुहिम से खुद को अलग करने की बात कही है।