रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : instagram: rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे कथित मीडिया ट्रायल का विरोध करने वालों का मानना है कि रिया चक्रवर्ती ने क्या किया है और वह कितनी जिम्मेदार हैं, ये काम जांच एजेंसियों और न्याय व्यवस्था का है, और ये उन पर ही छोड़ देना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान की एंबेसडर लक्ष्मी मंचू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "मैंने राजदीप सरदेसाई के साथ रिया चक्रवर्ती का पूरा इंटरव्यू देखा। मैंने इस बारे में बहुत कुछ सोचा कि मुझे इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए या नहीं। मैं काफी लोगों को चुप साधे देख रही हूं क्योंकि मीडिया ने एक लड़की को शैतान की शक्ल दे दी है। मैं सच नहीं जानती हूं, मैं सच जानना चाहती हूं। और मैं उम्मीद करती हूं कि सच ईमानदार ढंग से सबके सामने आएगा। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। और उन सभी एजेंसियों पर भी पूरा भरोसा है जो सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में लगी हुई हैं।"