फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ए वेडनेसडे’ के बाद रॉनी ने किया ‘ए थर्सडे’ बनाने का एलान, यामी गौतम निभाएंगी इस खतरनाक टीचर का रोल

Fri, 04 Sep 2020 01:44 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ए वेडनेसडे में नजर आएंगी यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर हाल ही में फिल्म ‘तेजस’ की घोषणा करने वाले निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अब अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा ‘ए थर्सडे’ और इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल करती दिखाई देंगी। यामी को दो दिन पहले ही टिप्स ने अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ के लिए भी साइन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : instagram: yamigautam
बेहज़ाद खंबाटा लिखित और निर्देशित "ए थर्सडे" में यामी गौतम की भूमिका नैना जायसवाल नामक एक प्लेस्कूल शिक्षक की है। एक गुरुवार को वह स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बनाकर वह सभी को स्तब्ध कर देती हैं। घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और जनता व मीडिया उस पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से तोड़ देती है।
विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : amar ujala
फिल्म का हिस्सा बनने से उत्साहित अभिनेत्री यामी कहती हैं, “ए थर्सडे उन दुर्लभ स्क्रिप्ट्स में से एक है जिन्हें आप ठुकरा नहीं सकते। बेहज़ाद ने किसी भी महिला नायक के लिए सबसे मजबूत पात्रों में से एक लिखा है। मेरा किरदार नैना उग्र और प्यारा दोनों है। आरएसवीपी और मेरे बीच काम का एक अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उनके साथ फिर से वापसी का इंतजार कर रही हूँ।"

4 of 5
रोनी स्क्रूवाला - फोटो : amar ujala
रोनी स्क्रूवाला ने ही इससे पहले नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ए वेडनेसडे का निर्माण किया था। रोनी कहते हैं, “मैं लगातार नई प्रतिभाओं और स्क्रिप्ट्स को वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं जो सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं। यह उन शानदार ढंग से लिखी गयी थ्रिलर्स में से एक है, जो आपके जेहन में समाज के बारे में कई बातों पर सवाल भी खड़े कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम - फोटो : instagram: yamigautam
रोनी स्क्रूवाला ने आगे कह, "यामी एक बढ़िया कलाकार हैं और उन्हें एक ग्रे अवतार में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।" फिल्म "ए थर्सडे" 2021 में सीधे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

पढ़ें: PHOTOS: कुछ इस तरह का है बेल बॉटम में अक्षय कुमार का लुक, फिल्म के सेट से तस्वीरें आईं सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें