फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत के ढाई महीने बाद तापसी पन्नू ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर लिखी ये बात

Mon, 31 Aug 2020 03:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और तापसी पन्नू - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/taapsee
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लेकर लोगों में काफी गुस्सा हैं। खासकर सोशल मीडिया पर रिया को लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है। अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : फिल्म का एक दृश्य
तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा, 'न ही मैं सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी और न ही रिया को जानती हूं। लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि न्यायपालिका से पहले किसी को दोषी साबित करना गलत है। कानून पर विश्वास करो।'
 
विज्ञापन

3 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिया पर कसता शिकंजा
सीबीआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत की बहन से पूछताछ 
सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती ने मीतू सिंह पर उठाए थे सवाल
हाल में रिया चक्रवर्ती ने मीतू सिंह पर सवाल उठाए थे। रिया ने कहा था कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। मैंने तो सुशांत के कहने पर उसका घर आठ जून को ही छोड़ दिया था। उसके बाद उनकी बहन मीतू वहां आईं, उनके साथ रह कर गईं। लोग मीतू से सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया या सुशांत को क्या हुआ? अगर सुशांत की तबीयत इतनी खराब थी तो वो उसे अकेला छोड़कर क्यों चली गईं?'



'ड्रग पार्टी में शामिल होती थीं सुशांत की बहनें', श्रुति मोदी के वकील ने किया दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें