सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमए सईद ने यह फैसला तब लिया है जब उन्होंने एक वीडियो में रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाते हुए देखा। इस मामले में उन्होंने कहा, 'हमें अभी पता नहीं है कि कैसे और किन परिस्थितियों में उन्हें मॉर्चुरी में जाने की अनुमति दी गई। ऐसे नहीं होना चाहिए था।' इसके बाद एसएचआरसी ने कूपर अस्पताल के डीन और मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा और उनसे पूछा है कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को इस तरह मॉर्चुरी में जाने कैसे दिया गया।