सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, तब से लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस बीच अब केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ता दिख रहा है। जिस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है।