फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस को लेकर संदीप सिंह पर उठ रहे सवाल, अब कंगना और रंगोली के साथ की तस्वीर आई सामने

Mon, 31 Aug 2020 12:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली, कंगना रनौत, संदीप सिंह - फोटो : twitter@pankhuripathak
सुशांत सिंह राजपूत के कथित दोस्त संदीप सिंह सवालों के घेरे में हैं। संदीप सिंह खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं लेकिन बीते दिनों जो कॉल डिटेल्स सामने आई थी उसके मुताबिक दोनों के बीच एक साल से बात नहीं हुई थी। 14 जून को सुशांत के निधन के बाद संदीप सिंह ने ही एंबुलेंस के ड्राइवर को फोन किया। एबुंलेंस ड्राइवर और संदीप सिंह के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इस बीच संदीप सिंह और कंगना रनौत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ कंगना की बहन रंगोली भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganateam
तस्वीर में तीनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना से तस्वीर के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने संदीप सिंह को रंगोली का अच्छा दोस्त बताया था। एक ओर कंगना, सुशांत की मौत को लेकर मुखर नजर आईं और वो उनके लिए इंसाफ की मांग रही हैं। दूसरी ओर संदीप सिंह के साथ कंगना की तस्वीर सामने आने पर फैंस ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : instagram/officialsandipssingh
इससे पहले सुशांत के फैमिली वकील ने दावा किया था कि उनका परिवार संदीप को नहीं जानता। संदीप के इंस्टाग्राम को देखें तो सुशांत और अंकिता लोखेंडे के साथ कई तस्वीरें हैं। बता दें कि संदीप सिंह एक प्रोड्यूसर भी हैं। वो पीएम मोदी की बायोपिक प्रोड्यूसर कर चुके हैं। 

4 of 5
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई
इसी क्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि, 'मुझे संदीप सिंह और बीजेपी के बीच रिश्ते, बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन की जांच के लिए कई शिकायतें मिली हैं। संदीप सिंह ने पीएम मोदी पर बायोपिक बनाई है। मैं इससे जुड़े निवेदन सीबीआई को जांच के लिए भेजूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : एएनआई
यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संदीप के दुबई कनेक्शन की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी थी। उन्होंने संदीप को एक संदिग्ध करार दिया था। स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें