सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया का एक व्हाट्सएप चैट सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ड्रग डीलर गौरव आर्या से बातचीत की थी। आठ मार्च 2017 को भेजे मैसेज में उन्होंने गौरव से पूछा है, 'तुम्हारे पास MD (एक तरह का ड्रग) है?' अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा कि 'नहीं, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया और मैं किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हूं।' हालांकि रिया बताती हैं कि वो गौरव आर्या को जानती हैं।