फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती का सुशांत की बहन पर बड़ा आरोप, कहा- 'मेरा शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की'

Thu, 27 Aug 2020 08:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने दिवगंत अभिनेता के परिवार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता उनके परिवार के साथ ठीक नहीं था। रिया चक्रवर्ती  ने उनकी बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने उनका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उनके सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। रिया ने दिवंगत अभिनेता की बड़ी बहन पर उनका शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने एक पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, 'एक पार्टी में मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'अप्रैल 2019 के आसपास की बात है एक रात मैं और प्रियंका दोनों एक पार्टी में गए हुए थे। वहां प्रियंका ने काफी ज्यादा शराब पी ली थी। जिसके चलते वह पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं से भी अजीब हरकतें करने लगी थीं। वहां से आने के बाद मैं सुशांत राजपूत के कमरे में सो रही थीं। जब अचानक मेरी आंख खुली तो प्रियंका को मैंने अपने साथ बिस्तर में पाया जो जबरदस्ती मुझे छूने की कोशिश कर रही थीं।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने यह भी बताया है , 'यह देखकर मैं बेहद हैरान हो गईं और मैंने प्रियंका को कमरे से तुरंत निकल जाने को कहा। इसके बाद मैं खुद ही कमरे से निकल गईं थी। इस घटना के अगले दिन मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था।' रिया ने आगे कहा, 'इसके बाद वह वहां से चली गईं और सुशांत सिंह राजपूत पर ही केस करने की कोशिश की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, केके सिंह - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते थे। अभिनेत्री ने कहा, 'सुशांत के अपने परिवार के साथ शुरू से ही खराब रिश्ते थे। कम उम्र में सुशांत के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मेरे सुशांत की जिंदगी में जाने से पहले तक वह पांच साल से अपने पिता से नहीं मिले थे। यहां तक कि मुझे पता नहीं था कि सुशांत की एक बहन मुंबई में भी थी। उनकी बहनें लोग सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आते थे और एक दिन भी नहीं रुकते थे। एक बार वॉटर रिसॉर्ट में परिवार वाले सुशांत से मिलने आए थे, लेकिन अचानक छोड़कर चले गए।' इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार वालों के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें