सुशांत और रिया
- फोटो : PTI
रिया की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया था, 'रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।' वहीं रिया ने एनसीबी अधिकारियों के साथ अस्पताल जाते वक्त वाहन में प्रवेश करने से पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के दक्षिण मुंबई स्थिति कार्यालय के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर अपने हाथ लहराए थे।