सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन, शौविक और इंद्रजीत के एक एक फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही जांच में रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई है।