फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौविक चक्रवर्ती ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की नई जमानत याचिका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया आधार

Sat, 07 Nov 2020 02:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी तक पूरी तरह से सुलझी नहीं है। सुशांत केस में ही ड्रग्स का एंगल आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। रिया को तो कुछ वक्त पहले जमानत मिल गई थी, लेकिन शौविक अभी भी जेल में हैं। ऐसे में अब शौविक ने नई जमानत याचिका दाखिल की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
दरअसल शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाया है। याद दिला दें कि शौविक की पहले भी कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें इस याचिका पर टिकी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला
बता दें कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के सामने दिए गए बयान को जुर्म कुबूल करना नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही उसके आधार पर किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता है। इससे पहले शौविक की जमानत याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया गया था।

4 of 5
सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शौविक - फोटो : PTI
गौरतलब है कि शौविक के अलावा एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार किया था। एक तरफ जहां रिया, सैमुअल और दीपेश को जमानत मिल चुकी है तो वहीं शौविक चार सितंबर से ही जेल में हैं। इस बीच शौविक ने कई बार जमानत याचिका दाखिल की लेकिन हर बार वो रिजेक्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
याद दिला दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। एक तरफ जहां कई लोगों ने इसको हत्या का केस बताया तो वहीं दूसरी तरफ आत्महत्या की भी कई बातें सामने आईं। हालांकि अभी तक सुशांत केस की गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं छानबीन में ड्रग्स और पैसों के हेरफेर के चलते सीबीआई के बाद एनसीबी और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें