फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट लीक, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद थीं खुश!

Fri, 21 Aug 2020 12:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी। गुरुवार रात सीबीआई के चार अधिकारी मुंबई पहुंच गए। इस बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है। ये चैट 8 जून के बाद की है, जब रिया, सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। इस चैट से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद रिया ने खुद सुशांत से रिश्ता खत्म कर दिया था। साथ ही रिया के पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

विज्ञापन

2 of 7
रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने लिखा था- 'आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ।' इसके बाद रिया ने लिखा- 'हमारी आखिरी बातचीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।' बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार नाम आएशा था, इसके निर्माता महेश भट्ट थे। 
विज्ञापन

3 of 7
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने जवाब दिया- 'पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वो एक खुश इंसान होंगे।' इसके बाद रिया ने लिखा, 'कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।'

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
भट्ट ने आगे कहा, 'तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है।' रिया ने तब जवाब दिया, 'कोई शब्द नहीं हैं। सबसे अच्छी भावनाएं मुझे महसूस होती हैं, जो मैं आपके लिए महसूस करती हूं।' फिर भट्ट ने मैसेज किया, 'बहादुर होने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक मैसेज में रिया ने महेश को लिखा है- 'आपने फिर मुझे आजाद किया है, आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं।' इसके बाद महेश भट्ट ने रिया को हैप्पी बर्थडे लिखा है, शायद इसे वो रिया का नया जन्म मान रहे हैं। इसके जवाब में रिया ने लिखा है कि वो महेश भट्ट से बहुत प्यार करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
आखिरी में महेश भट्ट ने रिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि 'तुमने जो किया है उसके बड़ी हिम्मत चाहिए। पीछे मत देखना।' रिया और महेश भट्ट के बीच हुई इस बातचीत को देखकर ऐसा लगता है कि शायद कि रिया, सुशांत का घर छोड़कर हल्का महसूस कर रही थीं और उनके इस फैसले पर खुश भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीबीआई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई करेगी जांच
सुशांत केस में जांच करने पहुंची सीबीआई अब ये जांच करेगी कि 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। सीबीआई सुशांत के घर पहुंच कर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। साथ ही सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी मुलाकात करेगी। 

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' की शूटिंग हुई शुरू, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें