रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुई पूछताछ में भी रिया ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए थे। हालांकि उन्होंने ड्रग्स को लेकर हुई चैट करने की बात स्वीकार की थी। रिया ने कबूला था कि उन्होंने शौविक के जरिये ड्रग्स मंगाया था, लेकिन यह सुशांत के लिए था। रिया ने ड्रग पैडलर अब्दुल बासित परिहार से मिलने और सैमुअल मिरांडा से बड्स (ड्रग्स) लेने की बात भी स्वीकारी थी। इसके बाद रिया का उनके भाई शौविक से सामना कराया गया।