कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के मुंबई स्थित घर पर 3 जुलाई को पुलिस समन लेकर पहुंची थी। और, कंगना को उसके अगले दिन अपना बयान दर्ज करवाना था। लेकिन, कंगना के स्टाफ ने वह पत्र स्वीकार नहीं किया। जब पुलिस ने उनसे कंगना का फोन नंबर मांगा तो मैनेजर ने नहीं दिया। अब पुलिस ने उनके मनाली स्थित घर के पते पर ही सीधे समन भेजा है। खबरें बताती हैं कि कंगना ई-मेल के जरिए अपना बयान दर्ज करवा सकती हैं।