फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकों के बीच पहुंचे धारावाहिक रामायण के सितारे, हिमेश रेशमिया ने कहा- 'प्लेबैक सिंगिंग ही अंतिम सत्य नहीं'

Fri, 24 Jul 2020 10:52 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरिजीत सिंह ने अपने करियर में जो काम करके दिखा दिया है, उसकी तस्दीक अब संगीतकार हिमेश रेशमिया ने की है। रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के ताजा एपिसोड की शूटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी गायक को सिनेमा में पार्श्वगायन को ही अपने जीवन का लक्ष्य नहीं मान लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के बारे में फिल्म इंडस्ट्री में सबको पता है कि वह फिल्मों के पीछे नहीं भागते, फिल्में उनके पीछे भागती हैं। वह लाइव शोज भी बहुत कम करते हैं और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने में यकीन करते हैं। टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार का फोन तक वह नहीं उठाते और मन करता है तो किसी का भी नंबर ब्लॉक कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब संगीतकार हिमेश रेशमिया ने भी अरिजीत के सुर में सुर मिलाया और इस बार के एपिसोड में गायकों को सिर्फ ये ज्ञान ही नहीं बल्कि दिव्य दर्शन भी होने वाले हैं। शो के आगामी एपिसोड में धारावाहिक रामायण के सितारे अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता) और सुनील लहरी (लक्ष्मण) के अलावा महाभारत में दुर्योधन का रोल निभाने वाले पुनीत इस्सर भी सेट पर पहुंचकर इस प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे।

4 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान हिमेश ने कहा कि प्रतिभावान गायकों को अपने बिग ब्रेक के लिए किसी भी तरह से सिनेमा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। डिजिटल युग में रहते हुए उन्हें खुद अपने गाने कंपोज करने चाहिए, भले ही वो इसमें कितनी भी बार असफल हो जाएं। लोगों से सीधे जुड़ने के लिए नए गायकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने खुद के ब्लॉकबस्टर गाने पेश करने की दिशा में मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Twitter
हिमेश ने खुलासा किया कि फिल्म 'तेरे नाम' के लिए उन्होंने गायिका अलका याग्निक के साथ आठ घंटे लगकर गाना रिकॉर्ड किया था। उन्होंने अपनी ख्वाहिश जताते हुए कहा कि किसी भी गायक को सिनेमा का, किसी एक्टर का, किसी डायरेक्टर या किसी प्रोड्यूसर का मोहताज नहीं होना चाहिए। माइकल जैक्सन का उदाहरण देते हुए हिमेश ने कहा कि वह लेजेंड रहे लेकिन उन्होंने कभी टॉम क्रूज के लिए गाना नहीं गाया। उनकी अपनी एक पहचान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें