फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: रूमी जाफरी से हुई पूछताछ, सुशांत और रिया को लेकर फिल्म बनाने की थी योजना

Thu, 23 Jul 2020 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रूमी जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है। सुशांत के करीबियों के अलावा बॉलीवुड से संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, आदित्य चोपड़ा के बयान दर्ज किए गए हैं। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को पुलिस ने हिंदी फिल्मों के लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
रूमी बॉलीवुड के जाने माने लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म चेहरे में काम किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमी जाफरी ने खुलासा किया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। रूमी के हिसाब से वह इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू करके लंदन होते हुए पंजाब में खत्म करने वाले थे। यह एक डांस आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
रूमी ने बताया था कि 'सुशांत के इस इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वह अपने काम को लेकर बेहद पेशेवर थे।' वह कहते हैं, 'उन्हें इस फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए मिल गई थी लेकिन फिर भी वह मेरे साथ बैठकर इस पर चर्चाएं करना चाहते थे। जैसे जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, हमारे बीच दूरियां भी बढ़ती गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छिछोरे - फोटो : फाइल
रूमी का कहना था कि 'नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत के साथ कई निर्माता और निर्देशक काम करने के लिए तैयार थे।' हालांकि ये कौन निर्माता निर्देशक थे, इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। सुशांत के निधन के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गई थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे। पुलिस की छानबीन के अनुसार सुशांत अपनी मौत से छह महीने पहले से ही अवसाद से गुजर रहे थे। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी उनकी मौत फांसी लगने के बाद सांस रुकने के चलते हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें