फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: वकील विकास सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी को बताया 'शातिर अपराधी', बोले- 'वो रिया की मदद कर रहा है'

Fri, 14 Aug 2020 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास सिंह और सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को लोग जितना सीधा समझ रहे थे, ये उससे कहीं ज्यादा उलझी हुई है। दो महीने बाद भी इस केस का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। हालांकि इस केस से जुड़ी कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो शक पैदा कर रही हैं। दिवंगत अभिनेता के परिवार की तरफ उनका केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर कई आरोप लगाए हैं और साथ ही उन्हें शातिर अपराधी तक कह दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में विकास सिंह ने कहा, 'सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका बेहद संदिग्ध हैं। वह बहुत शातिर अपराधी है। उसने जो किया, जब तक परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी, तब तक वह नियमित रूप से बातचीत कर रहा था और उनकी मदद भी कर रहा था। लेकिन, जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, उसने रिया चक्रवर्ती की मदद करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
विकास सिंह ये भी कहा कि जिस तरह से सिद्धार्थ, रिया की मदद कर रहे हैं, मेल लिख रहे हैं। ये बात दर्शाती है कि वो रिया की साइड है और उनसे मिले हुए है, साथ ही वो एक नामजद आरोपी की मदद भी कर रहे हैं। लेकिन जब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, तब सच्चाई सामने आ जाएगी।'

4 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गलत दिशा में गई जांच
वकील विकास सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस बहुत ही पेशेवर पुलिस है लेकिन कुछ वजहों के चलते उसने गलत दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी। इस केस में मुंबई पुलिस बिल्कुल ही गलत दिशा में चली गई है। इस वजह से सुशांत का परिवार पटना पुलिस के पास गया। सुप्रीम कोर्ट को अपने आदेश में मुंबई पुलिस को सीबीआई की मदद करने का निर्देश देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद परिवार ने पटना  में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने की मांग की जा रही है। इस समय मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जल्द ही इसका  फैसला सामने आ जाएगा।

रिया चक्रवर्ती के दावे को मनोचिकित्सकों ने नकारा, बोले- भयानक तस्वीर देख विक्षिप्त नहीं हो सकता सामान्य व्यक्ति

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें